Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उनसे नहीं संभल रहा है, बेटे निशांत को CM बना दें: बिहार के CM नीतीश को लेकर राबड़ी देवी

short by रघुवर झा / on Monday, 21 July, 2025
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने कहा है, "पूरे बिहार में अपराध बढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संभल नहीं रहा है।" उन्होंने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले सवाल पर कहा, "इस्तीफा दें या ना दें, अपने बेटे (निशांत) को मुख्यमंत्री बना दें। उनसे नहीं संभल रहा है तो बेटा संभालेगा।"