Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उनसे संपर्क हो जाता है: निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में होने को लेकर राजस्थान सीएम गहलोत

short by शिव / on Monday, 27 November, 2023
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में होने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है, "उनसे स्वाभाविक ही संपर्क हो जाता है।" उन्होंने कहा कि राजस्थान में अंडर करंट था और कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। गौरतलब है, राजस्थान में 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी।