Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उन्नाव रेप पीड़िता के ऐक्सीडेंट मामले में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर हुए बरी

short by shashank mishra / on Tuesday, 21 December 2021
दिल्ली की अदालत ने उन्नाव रेप पीड़िता से जुड़े ऐक्सीडेंट मामले में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर समेत 6 को आरोप-मुक्त कर दिया है। कोर्ट ने कहा उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत नहीं हैं। जुलाई-2019 में पीड़िता, परिवार के कुछ सदस्यों व वकील संग यात्रा कर रही थीं, तभी एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी थी।