Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उन्हें वही मिलना चाहिए जिसके वे हकदार हैं: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर गौतम गंभीर

short by सुप्रभा सक्सेना / on Tuesday, 28 February 2023
आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा "उन्हें वही मिलना चाहिए, जिसके वे हकदार हैं।" उन्होंने कहा, "ये भारत में पहली बार है जब कोई शिक्षा मंत्री तिहाड़ जेल जाएगा, वह भी शराब घोटाला मामले में।" बकौल गौतम, यह भावनात्मक बयान देने का समय नहीं है।