उन्हें सुझाव की ज़रूरत नहीं, ये नॉर्मल चीज़ है: आलिया को 'प्रेग्नेंसी पर सलाह' देने पर करीना
ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान ने गर्भवती आलिया भट्ट को प्रेग्नेंसी पर सलाह देने पर कहा है, "आलिया को सुझाव की ज़रूरत नहीं...वह बीते दशक में हुई सबसे बेहतरीन अभिनेत्री हैं।" उन्होंने कहा, "आलिया ने...कम उम्र में मां बनना चुना...वह साहसी अभिनेत्री हैं...यह (प्रेग्नेंसी) नॉर्मल चीज़ है।" बकौल करीना, आलिया अपने करियर में बहुत आगे बढ़ेंगी क्योंकि वह बहुत प्रतिभाशाली हैं।


