Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने महाकुंभ में सिर पर शिवलिंग रखकर लगाई डुबकी, कहा- जीवन धन्य हुआ

short by तान्या झा / on Saturday, 1 February 2025
भारत के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को महाकुंभ (प्रयागराज) में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में धनखड़ अपने सिर पर शिवलिंग रखकर डुबकी लगाते नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कहा, "अपने जीवन में इतना भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित महाकुंभ का आयोजन पहले कभी नहीं देखा। यहां आकर जीवन धन्य हो गया।"