उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद अभी कहां हैं जगदीप धनखड़? चल गया पता
'इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उप-राष्ट्रपति आवास में ही हैं। न्यायपालिका से जुड़े मामलों सहित कई मुद्दों पर मुखर रहने वाले धनखड़ ने 21 जुलाई को उप-राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से कोई सार्वजनिक उपस्थिति या बयान नहीं दिया है। गौरतलब है, विपक्ष के कई नेताओं ने उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


