Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उप-राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार धनखड़ ने प. बंगाल के राज्यपाल पद से दिया इस्तीफा

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 18 July, 2022
उप-राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार करते हुए मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल के गवर्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया है। गौरतलब है, उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए 6-अगस्त को मतदान होना है।