उप-राष्ट्रपति ने की राजस्थान के सीएम की तारीफ, कहा- पूत के पांव पालने में ही दिख जातेे हैं
उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को विश्व इलेक्ट्रोपैथी दिवस पर जयपुर (राजस्थान) में आयोजित सेमिनार में शामिल हुए। इस दौरान उप-राष्ट्रपति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तारीफ करते हुए कहा, "लोकप्रियता का संकेत बाद में मिलता है लेकिन...पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं।" उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।
read more at News18 हिंदी


