Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उफनती नदी के ऊपर ज़िपलाइन कर बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करने पहुंचे सिक्किम के विधायक

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Sunday, 8 October, 2023
सिक्किम के लाचेन-मंगन विधानसभा क्षेत्र के विधायक समदुप लेप्चा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह उफनती नदी के ऊपर ज़िपलाइन कर बाढ़ प्रभावित इलाके का जायज़ा लेने जाते दिख रहे हैं। दरअसल, मंगन के चुंगथांग गांव के लोगों ने पर्याप्त सहायता न मिलने की शिकायत की थी जिसके बाद विधायक एक राहत टीम की अगुआई कर रहे थे।
read more at Times Now