उफनती नदी ने हिमाचल में मणिकरण साहिब गुरुद्वारे के ब्रिज को पहुंचाया नुकसान
हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के बीच उफनती पार्वती नदी की चपेट में आने से कुल्लू के मणिकरण साहिब गुरुद्वारे के ब्रिज को नुकसान पहुंचा है जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुद्वारे में भी नदी का पानी घुस गया। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने लिखा, "हिमाचल प्रदेश के लिए प्रार्थनाएं।🙏"
read more at Twitter


