Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
उबर ने तकनीकी खामी के कारण यूएस में लोगों से वसूला सामान्य से 100 गुना अधिक किराया
short by श्वेता वत्स / on Thursday, 18 July, 2019
उबर ने तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को कई अमेरिकी शहरों में लोगों से छोटी यात्राओं के लिए सामान्य के मुकाबले 100 गुना अधिक किराया वसूला। वॉशिंगटन और सैन डिएगो जैसे शहरों के यात्रियों ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उबर ने कहा कि खामी ठीक कर ली गई और प्रभावित यात्रियों से सामान्य किराया ही लिया जाएगा।
read more at Engadget