'उबर फाइल्स' के व्हिसलब्लोअर ने अपनी पहचान की उजागर
उबर में 2014-2016 के बीच कार्यरत करियर लॉबिस्ट मार्क मेगैन ने खुलासा किया है कि उन्होंने ही व्हिसलब्लोअर के तौर पर कंपनी के आंतरिक दस्तावेज़ लीक किए थे। 'द गार्डियन' को उबर के 1,24,000 दस्तावेज़ सौंपने वाले 52-वर्षीय मार्क ने यूरोप, पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) और अफ्रीका के लिए उबर के चीफ लॉबिस्ट के तौर पर काम किया था।


