Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे खरगे, राहुल व प्रियंका गांधी

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 16 October, 2024
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री पद के लिए नामित उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अनुच्छेद-370 हटने के बाद हुए विधानसभा चुनाव में नैशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई और उमर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
read more at भाषा