उमरान मलिक ने डाली आईपीएल 2022 की सबसे तेज़ गेंद, तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
सनराइज़र्स हैदराबाद के पेसर उमरान मलिक ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर के खिलाफ 154.8 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से आईपीएल-2022 की अब तक की सबसे तेज़ गेंद फेंकी। 22-वर्षीय उमरान ने 154 किलोमीटर/घंटे का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 1 मई को सीएसके के खिलाफ मैच में दो बार 154 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी।
read more at IPLT20


