Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उमेश कोल्हे की हत्या मामले में अरेस्ट 11 आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने दायर की चार्जशीट

short by अनिल कुमार / on Friday, 16 December, 2022
अमरावती (महाराष्ट्र) में उमेश कोल्हे नामक केमिस्ट की हत्या मामले में गिरफ्तार 11-आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने शुक्रवार को चार्जशीट दायर की। अदालत ने बीते सितंबर में एनआईए को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिन का समय दिया था। गौरतलब है, कोल्हे ने पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के कथित समर्थन में वॉट्सऐप पोस्ट किया था।