उम्मीद नहीं थी कि 'पापा कहते हैं' हिट होगा, सोचा था गाना नहीं चला तो घर लौट जाऊंगा: उदित
गायक उदित नारायण ने बताया है कि उन्हें फिल्म 'कयामत से कयामत तक' (1988) का गाना 'पापा कहते हैं' के हिट होने पर संशय था। बकौल उदित, उन्होंने सोचा था कि गाना नहीं चलने पर वह 'बोरिया-बिस्तर पैक कर' घर लौट जाएंगे। दरअसल, अभिनेता राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'श्रीकांत' में इस गाने का नया वर्ज़न इस्तेमाल किया गया है।
read more at News18 हिंदी


