उम्मीद है उससे घटिया बर्ताव नहीं करते होगे: 'मेरी मेड आपसे बेहतर' कहने वाले यूज़र से स्वरा
स्वरा भास्कर ने एक ट्विटर यूज़र को जवाब दिया है जिसने साड़ी में उनकी तस्वीर पर कमेंट किया था, "मेरी मेड (घरेलू सहायिका) साड़ी में आपसे बहुत बेहतर दिखती है। आपसे (ज़्यादा)...सुंदर।" स्वरा ने कहा, "मुझे यकीन है कि...(वह) सुंदर होगी। उम्मीद है कि तुम उसके काम व गरिमा का सम्मान करते होगे और उससे घटिया बर्ताव नहीं करते होगे।"


