उम्मीद है कि आप अगले कुछ दिनों में 50वां शतक जड़कर मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे: कोहली से सचिन
सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली को वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में 49वां शतक जड़कर उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने पर बधाई दी है। सचिन ने लिखा, "बहुत शानदार खेले विराट। इस साल मुझे 49 (वर्ष) से 50 (वर्ष के) होने में 365 दिन लगे। मुझे उम्मीद है कि आप अगले कुछ दिनों में 50वां शतक बनाएंगे और मेरा रिकॉर्ड तोड़ देंगे।"
read more at Sportskeeda हिन्दी


