उम्मीद है भारत में सबके अधिकारों की रक्षा होगी: केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद की स्थिति पर यूएन
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेश के प्रवक्ता स्टीफान जूजरिक ने कहा है कि संगठन को 'उम्मीद है कि भारत तथा जिस भी देश में चुनाव हो रहे हैं, वहां लोगों के राजनीतिक-नागरिक अधिकारों की रक्षा होगी'। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कांग्रेस के खाते फ्रीज़ होने के मद्देनज़र राजनीतिक स्थिति से जुड़े सवाल पर यह टिप्पणी की।
read more at भाषा


