Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उर्विल पटेल ने जड़ा 50 ओवर के क्रिकेट मैच में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज़ शतक

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 27 November, 2023
गुजरात के विकेटकीपर-ओपनर उर्विल पटेल ने लिस्ट ए क्रिकेट (50 ओवर के मैच) में किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज़ शतक जड़ा है। 25-वर्षीय उर्विल ने सोमवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 41 गेंदों पर शतक जड़ा। यूसुफ पठान के नाम लिस्ट ए में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ शतक (40 गेंद) जड़ने का रिकॉर्ड है।