Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
उल्टा राष्ट्रीय ध्वज लेकर धरने पर बैठी दिखीं महबूबा मुफ्ती, कार्रवाई की उठी मांग
short by खुशी / on Wednesday, 5 August, 2026
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती मंगलवार रात श्रीनगर में एक धरना-प्रदर्शन के दौरान हाथ में उल्टा तिरंगा पकड़े नज़र आईं जिसे लेकर विवाद पैदा हो गया है। मुफ्ती अनुच्छेद-370 निरस्त होने की 7वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उनके खिलाफ भारतीय ध्वज संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।