Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
उसे 10 मिनट/दिन सूरज की रौशनी दिखाते हैं: कतर में हिरासत में लिए गए भारतीय इंजीनियर का परिवार
short by खुशी / on Tuesday 25 March, 2025
कतर में कथित तौर पर डेटा चोरी के आरोप में 1 जनवरी से हिरासत में कैद टेक महिंद्रा के एग्ज़ीक्यूटिव व भारतीय इंजीनियर अमित गुप्ता के परिजन ने कहा है कि उसे खुदकुशी के ख्याल आ रहे हैं। परिजन ने बताया, "उसे 10 मिनट/दिन सूरज की रौशनी नसीब होती है...शुरुआत के 48-घंटों में उसे...खाने व सोने तक नहीं दिया गया।"
नवंबर के बाद पहली बार $300 बिलियन के नीचे आई मस्क की नेटवर्थ
short by Monika sharma / on Tuesday 8 April, 2025
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की नेटवर्थ नवंबर के बाद पहली बार $300 बिलियन से नीचे आ गई है। सोमवार को टेस्ला के शेयर टूटने के बाद उनकी संपत्ति $4.4 बिलियन घटकर $297.8 बिलियन हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ के कारण कल विभिन्न स्टॉक मार्केट में गिरावट आई और दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ घटी।
read more at Moneycontrol
LPG सिलिंडर ₹50 महंगा होने के बाद देश के प्रमुख शहरों में कीमतों की सूची हुई जारी
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday 8 April, 2025
14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी सिलिंडर ₹50 महंगा होने के बाद दिल्ली में इसकी कीमत ₹853, मुंबई में ₹852.5, कोलकाता में ₹879 और चेन्नई में ₹868.5 हो गई है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर का दाम नोएडा-ग्रेटर नोएडा व गाज़ियाबाद में ₹850.5, लखनऊ में ₹890.5, पटना में ₹942.5, गुरुग्राम में ₹861.5, भोपाल में ₹858.5 और चंडीगढ़ में ₹862.5 हो गया है।
अगर कोई व्यक्ति 2 सप्ताह तक तेल न खाए तो शरीर पर क्या असर होगा?
short by चंद्रमणि झा / on Tuesday 8 April, 2025
डाइटीशियन कनिका मल्होत्रा ​​के अनुसार, 2 सप्ताह तक तेल न खाने से न्यूट्रिएंट अब्ज़ॉर्ब होने में दिक्कत आ सकती है जिससे पाचन संबंधी परेशानियां (पेट फूलना/कब्ज़) हो सकती हैं। उनके मुताबिक, तेल आवश्यक फैटी ऐसिड प्रदान करते हैं जो वसा में घुलनशील विटामिन को अब्ज़ॉर्ब करते हैं। स्किन हेल्थ, एनर्जी लेवल और मूड पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
डॉक्टर ने कहा- गर्मियों में भी ठंडा पानी नहीं, गर्म पानी पीएं; गिनाए फायदे
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday 8 April, 2025
ऑन्कोलॉजिस्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने कहा है कि गर्मियों में ठंडा पानी नहीं बल्कि गर्म पानी पीना चाहिए। उन्होंने कहा, "गर्म पानी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करता है...ठंडा पानी ब्लड वेसल्स को कंस्ट्रिक्ट करता है जिससे डिटॉक्सिफिकेशन में रुकावट आती है। ठंडे पानी से बॉडी टेम्परेचर अचानक कम होने से पाचन धीमा हो सकता है...गर्म पानी मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करता है।"
read more at Instagram
गर्मियों में नमक युक्त, भारी और चिकनाई युक्त भोजन से बचें, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए बेहतर विकल्प
short by Monika sharma / on Tuesday 8 April, 2025
क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज के मुताबिक, गर्मियों में नमक युक्त, भारी, चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ और मीठे पेय पदार्थों से बचना चाहिए क्योंकि इन्हें पचने में समय लगता है और डिहाइड्रेशन होता है। उन्होंने इनकी जगह वॉटर-रिच फल-सब्ज़ियां (खीरा, संतरा, तरबूज़ आदि), पत्तेदार सब्ज़ियां और ऐंटीऑक्सीडेंट-इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर चीज़ें जैसे छाछ, दही और फलों की स्मूदी लेने की सलाह दी।
read more at Indian Express
10 साल बाद RCB ने MI को मुंबई में हराया
short by चंद्रमणि झा / on Monday 7 April, 2025
आरसीबी ने सोमवार को मुंबई में एमआई को 12 रनों से हरा दिया। 2015 के बाद मुंबई में एमआई के खिलाफ आरसीबी की यह पहली जीत है। आरसीबी ने 221/5 का स्कोर बनाया था और एमआई 209/9 का स्कोर ही बना सकी। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने 4 विकेट जबकि यश दयाल और जॉश हेज़लवुड ने 2-2 विकेट लिए।
read more at ESPNcricinfo
26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत, अमेरिकी SC ने याचिका खारिज की
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday 7 April, 2025
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा फिलहाल लॉस ऐंजिलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है। राणा को आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 2009 में अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था।
ट्रेंट बोल्ट ने डाला अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा गेंदबाज़ी स्पेल
short by चंद्रमणि झा / on Monday 7 April, 2025
मुंबई इंडियंस के तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा गेंदबाज़ी स्पेल डाला। उन्होंने 4-0-57-2 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। इससे पहले बोल्ट का आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल 4-0-48-0 था जो उन्होंने 2018, 2020 व 2022 में क्रमश: सीएसके, पीबीकेएस और केकेआर के खिलाफ दर्ज किया था।
read more at ESPNcricinfo
विराट कोहली ने रचा इतिहास, T20 में 13,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday 7 April, 2025
आरसीबी के ओपनर विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के मैच में यह उपलब्धि हासिल की। कोहली ने 386 पारियों में 13,000 रन बनाए। वह क्रिस गेल के बाद 13,000 टी20 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ हैं।
2 दिन में करीब 3,000 सस्ता हुआ सोना
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday 7 April, 2025
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, सोमवार को दिल्ली में सोने की कीमत ₹1,550 गिरकर ₹91,450/10 ग्राम के स्तर पर आ गई। 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को ₹1,350 गिरकर ₹93,000/10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, चांदी की कीमत ₹3,000 गिरकर ₹92,500 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार क्रैश कर गया था।
read more at PTI
Load More