Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उसे गुनाह की सज़ा मिल गई, हमें बेघर न करो: सूर्या हत्या केस में बुलडोज़र कार्रवाई पर असद के चाचा

short by Priyanka Verma / on Tuesday, 2 June, 2026
गाज़ियाबाद में सूर्या हत्याकांड के आरोपी असद के मारे जाने के बाद घर पर बुलडोज़र कार्रवाई का नोटिस चस्पा किए जाने पर उसके चाचा ने मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, "असद ने जो गलत काम किया उसका अंत हो गया...लेकिन इसमें घर के बाकी सदस्यों-बच्चों का कोई दोष नहीं...हमें बेघर मत करो...हमारे पास रहने का यही सहारा है।"