उस समय भगवान भी आकर रोकते तो मैं कहती कि नहीं मुझे शादी करनी है: पूर्व पति को लेकर जेनिफर
ऐक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने पूर्व पति करण सिंह ग्रोवर को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है, "उस समय...भगवान भी आकर मुझे कहते कि मत कर तो मैं कहती...नहीं मुझे (शादी) करनी है।" बकौल जेनिफर, "दुर्भाग्य से...हम दोनों तैयार नहीं थे...हम लंबे समय से दोस्त थे।" 2012 में शादी के बाद जेनिफर-करण ने 2014 में अलग होने की घोषणा की थी।


