उसे मां से स्टोल लेना पड़ा: परीक्षा केंद्र पर बेटी से ब्रा उतरवाए जाने का दावा करने वाला शख्स
कोल्लम (केरल) में एनईईटी के परीक्षा केंद्र पर 17-वर्षीय बेटी से ब्रा उतरवाए जाने का दावा करने वाले शख्स ने कहा है कि उनकी बेटी को खुद को ढंकने के लिए अपनी मां से स्टोल लेना पड़ा था। उन्होंने कहा, "मैं इसलिए केस दर्ज करना चाहता था…ताकि भविष्य में किसी भी विद्यार्थी को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।"


