ऋतिक मेरे क्लासमेट थे, हम सब स्कूल में उनके डांस को देखते थे: जॉन अब्राहम
ऐक्टर जॉन अब्राहम ने बताया है कि ऋतिक रोशन उनके स्कूल के क्लासमेट थे और सभी बच्चे कल्चरल ऐक्टिविटीज़ के दौरान उनका डांस देखते थे। उन्होंने कहा, “ऋतिक शायद बेस्ट डांसर हैं। स्कूल में भी वह ब्रेकडांसिंग में जबरदस्त थे।” जॉन ने कहा, “मैं फुटबॉल ग्राउंड पर टाइम पास कर रहा होता था..और ऋतिक शानदार डांस कर रहे होते थे।”


