ऋतिक रोशन मेरे पहले क्रश थे, 'कहो ना प्यार है' रिलीज़ होने पर 2-3 साल की थी: अनन्या
ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बताया है कि ऋतिक रोशन उनके पहले क्रश थे और 'कहो ना प्यार है' रिलीज़ होने के दौरान वह 2-3 साल की थीं। बकौल अनन्या, एक पार्टी में ऋतिक की झलक पाने के बाद वह उनका नाम लेकर चिल्ला पड़ी थीं। अनन्या ने मज़ाक में कहा कि उनके माता-पिता ने उनसे दूरी बना ली थी।


