ऋषि कपूर को लगा था कि 'सांवरिया' उनके बेटे रणबीर का करियर बर्बाद कर देगी: भंसाली
फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने खुलासा किया है कि दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर फिल्म 'सांवरिया' को लेकर उनसे नाराज़ थे। उन्होंने बताया कि ऋषि कपूर को लगता था कि यह फिल्म उनके बेटे का करियर बर्बाद कर देगी। बकौल भंसाली, उन्होंने रिलीज़ से पहले फिल्म का एक भी फ्रेम किसी को नहीं दिखाया और ऋषि के अनुरोध को टालते रहे।


