Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान हुआ हादसा, रस्सी टूटने से 180 फीट की ऊंचाई से गिरा युवक

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 13 November 2025
ऋषिकेश (उत्तराखंड) में बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी टूटने के चलते 24 वर्षीय युवक 180 फीट की ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक टीन शेड पर गिर गया था और ऋषिकेश एम्स में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कंपनी के खिलाफ पीड़ित पक्ष की तरफ से फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।