ऋषभ पंत के पहले वनडे शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीती वनडे सीरीज़
ऋषभ पंत के वनडे क्रिकेट में पहले शतक की बदौलत भारत ने मैनचेस्टर में तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 5-विकेट से हरा दिया और 3-मैच की सीरीज़ 2-1 से जीत ली। राहुल द्रविड़ के बाद इंग्लैंड में वनडे शतक लगाने वाले पंत दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत की यह लगातार 8वीं अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ जीत है।
read more at NewsBytes हिन्दी


