Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऋषभ पंत ने आउट होने के बाद गुस्से में पर्दे पर मारा बल्ला; वीडियो हुआ वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 29 March, 2024
जयपुर में गुरुवार को आईपीएल 2024 के मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 28(26) रन पर आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने गुस्से में अपना बल्ला पर्दे पर मार दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गौरतलब है, आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है।