Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऋषभ पंत पिछले सप्ताह अस्पताल से हुए डिस्चार्ज: रिपोर्ट्स

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 11 February, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेटर ऋषभ पंत को मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल से पिछले सप्ताह डिस्चार्ज कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, 25 वर्षीय पंत कुछ दिनों बाद डॉक्टरों से परामर्श लेंगे। उन्होंने शुक्रवार को अपनी 2 तस्वीरें शेयर कीं जिसमें वह बैसाखी के सहारे चलते दिख रहे हैं। पंत 30 दिसंबर 2022 को सड़क हादसे में घायल हुए थे।
read more at CricTracker