ऋषिकेश में गंगा नदी में डूबने से दो भाई समेत दिल्ली के 3 पर्यटकों की हुई मौत
उत्तराखंड के ऋषिकेश-देवप्रयाग खंड पर शिवपुरी में मंगलवार को दो भाई सहित दिल्ली के 3 पर्यटकों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अनुसार, मृतक पर्यटकों के 9-सदस्यीय समूह का हिस्सा थे। बकौल एसडीआरएफ, घटना उस समय हुई जब तीनों नदी में नहाने गए थे जहां बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया था।
read more at Hindustan Times


