Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया के विमान में आई दिक्कत, विएना पहुंचकर कैंसल हुई दिल्ली-अमेरिका फ्लाइट

short by श्वेता यादव / on Thursday, 3 July, 2025
एअर इंडिया की दिल्ली-वॉशिंगटन डीसी फ्लाइट (AI-103) को विएना (ऑस्ट्रिया) में फ्यूल भरने के दौरान गुरुवार को तकनीकी दिक्कत के कारण कैंसल कर दिया गया। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया है कि फ्लाइट में नियमित जांच के दौरान तकनीकी दिक्कत का पता चला जिसके बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट की बुकिंग या पूरा पैसा रिफंड करने का ऑफर दिया गया।