Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया का विमान यात्रियों का सामान लोड किए बिना पहुंचा पटना, एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 21 June, 2025
एअर इंडिया की बेंगलुरु और चेन्नई से आईं 2 फ्लाइट्स यात्रियों का सामान लोड किए बिना पटना पहुंच गईं जिसके बाद एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। एयरलाइन ने कहा कि बारिश के चलते कार्गो का वजन बढ़ गया था इसलिए सामान को विमान में नहीं रखा जा सका। बकौल यात्री, उन्हें इसके बारे में पहले जानकारी नहीं दी गई थी।