Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया की शर्त है- मुआवज़ा चाहिए तो कोर्ट कभी न जाना: पूर्व CM रूपाणी की बेटी का दावा

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 10 June, 2026
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बेटी राधिका के अनुसार, अहमदाबाद क्रैश के पीड़ित परिवारों को एअर इंडिया तभी अंतिम मुआवज़ा दे रहा है जब वे एयरलाइन के खिलाफ भविष्य में कानूनी दावा करने का अधिकार छोड़ दें। उन्होंने यह शर्त हटाने की अपील की है। टीओआई के मुताबिक, एअर इंडिया ने ऐसी शर्त रखने का खंडन किया है।