Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया ने अमेरिका जा रही फ्लाइट में देरी के बाद की पूरा किराया रिफंड करने की घोषणा

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 20 July, 2024
सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका) जा रही एअर इंडिया की उड़ान में 30 घंटे की देरी के बाद कंपनी ने यात्रियों को पूरा किराया रिफंड करने की घोषणा की है। तकनीकी कारण के चलते फ्लाइट को रूस की ओर डायवर्ट कर दिया गया था। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगी और उन्हें भविष्य में यात्रा के लिए वाउचर देने की घोषणा की।
read more at ANI