Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया ने क्रू ड्यूटी, ट्रेनिंग व एयरफील्ड मानकों का किया उल्लंघन: DGCA

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 30 July, 2025
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एअर इंडिया के ऑडिट में क्रू ड्यूटी, ट्रेनिंग और एयरफील्ड मानकों के उल्लंघन के करीब 100 मामले सामने आने के बाद एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बकौल डीजीसीए, एयरलाइन ने क्रू ड्यूटी, आराम के नियमों, प्रशिक्षण मानकों और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं में अनियमितताएं बरती हैं। एयरलाइन डेडलाइन के अंदर डीजीसीए को जवाब देगी।