एअर इंडिया एक्सप्रेस को 7 वर्ष में पहली बार कोविड-19 महामारी के चलते हुआ घाटा
मुख्य रूप से भारत व खाड़ी देशों के बीच उड़ानों का संचालन करने वाली एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस को 7 साल में पहली बार घाटा हुआ है। एयरलाइन को कोविड-19 महामारी के चलते वित्त वर्ष 2021-22 में ₹72.33 करोड़ का नुकसान हुआ जबकि उसके पिछले वित्त वर्ष (2020-21) में कंपनी को ₹98.21 करोड़ का मुनाफा हुआ था।
read more at Moneycontrol


