Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया का 5 साल में अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 30% हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य: सीईओ

short by अक्षत मित्तल / on Wednesday, 19 October, 2022
एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने मंगलवार को कहा कि एयरलाइन का लक्ष्य अगले 5-वर्षों में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाज़ारों में 30% हिस्सेदारी हासिल करना है। विल्सन ने कहा कि एयरलाइन अपनी प्रतिष्ठा वापस हासिल करने पर काम कर रही है। गौरतलब है कि एयरलाइन की फिलहाल घरेलू बाज़ार में 10% और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में 12% हिस्सेदारी है।