Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एअर इंडिया धमकी मामले में एनआईए ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ दर्ज किया केस

short by अनघा तेलंग / on Monday, 20 November, 2023
एनआईए ने सोमवार को एअर इंडिया के यात्रियों को धमकी देने के मामले में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्‍नू के खिलाफ केस दर्ज किया। पन्नू ने एअर इंडिया के विमानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उसने सिख समुदाय के लोगों को 19 नवंबर को एअर इंडिया से यात्रा करने से बचने की सलाह दी थी।