Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक अपमान के बाद रूस के क्लाशनिकोव ने बनाई थी एके-47

short by श्वेता यादव / on Thursday, 24 October, 2024
रूसी सेना में रहे मिखाइल तिमोफेयेविक क्लाशनिकोव ने एके-47 हथियार बनाया था और रूसी भाषा में इसका पूरा नाम एवतोमैत कलाश्निकोव है। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ज़ख्मी होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए क्लाशनिकोव के सामने कुछ सैनिकों ने सोवियत हथियारों की बुराई की थी। इससे अपमानित महसूस करने पर उन्होंने एक खतरनाक हथियार बनाने की ठानी थी।