Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक-एक को पकड़ेंगे: ट्रेनों को बेपटरी करने की कोशिश करने वाले लोगों को लेकर वैष्णव

short by मनीष झा / on Monday, 16 September, 2024
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेनों को बेपटरी करने की कोशिश करने वाले लोगों को लेकर कहा है, "मैं उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी देता हूं। ऐसे करने वाले एक-एक को पकड़ेंगे, एक-एक के पीछे जाएंगे।" उन्होंने कहा, "किसी को भी यात्रियों की सुरक्षा के साथ खेलने नहीं देंगे। हम चौकन्ना रहकर इस तरह के हर प्रयास को विफल करेंगे।"