Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक और कार्यकाल की ज़िम्मेदारी स्वीकार करता हूं, एनडीए सहयोगियों का आभार: पीएम मोदी

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 7 June, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद 'X' पर लिखा है, "अत्यंत विनम्रता के साथ मैं एनडीए के एक और कार्यकाल की ज़िम्मेदारी स्वीकार करता हूं।" उन्होंने कहा, "मैं एनडीए के अपने सहयोगियों और सांसदों का मुझपर भरोसा करने के लिए आभारी हूं।" नरेंद्र मोदी रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।