एक कार व 12 बाइक पुणे की इमारत की पार्किंग में आग की चपेट में आईं; फ्यूल टैंक व टायर फटे
पुणे (महाराष्ट्र) के कात्रज इलाके में शनिवार रात एक कार और 12 बाइक एक आवासीय इमारत की पार्किंग में लगी आग की चपेट में आ गईं। एक दमकल अधिकारी ने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो फ्यूल टैंक और टायर फट रहे थे। बकौल अधिकारी, आशंका है कि कार से इस आग की शुरुआत हुई थी।


