एक कार्यक्रम में एनएसडीएल की एमडी को पानी देने के लिए उठीं सीतारमण, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक कार्यक्रम में नैशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की मैनेजिंग डायरेक्टर पद्मजा चुंदुरू के भाषण के दौरान उन्हें पानी देती हुए दिख रही हैं। दरअसल, चुंदुरू ने अपने भाषण के दौरान होटल स्टाफ से पानी मांगा था लेकिन सीतारमण उन्हें पानी देने आ गईं।
read more at Hindustan Times


