एक जैसी रिंग पहने नज़र आए ब्रैडली कूपर और जिजी हदीद, शादी की अटकलें हुईं तेज़
हॉलीवुड ऐक्टर ब्रैडली कूपर और मॉडल जिजी हदीद, पेरिस में एक जैसी रिंग पहने नज़र आए जिसके बाद उनकी शादी की अटकलें तेज़ हो गई हैं। पहली बार अक्टूबर, 2023 में न्यूयॉर्क में साथ देखे जाने के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई। अपनी 30वीं बर्थडे पार्टी की तस्वीर शेयर कर जिजी ने रिश्ते की पुष्टि की थी।
read more at moneycontrol


