Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक डायलॉग है 'पुष्पा, झुकेगा नहीं', संजय राउत भी नहीं झुकेंगे: उनकी गिरफ्तारी पर उद्धव

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 1 August 2022
ईडी द्वारा पात्रा चॉल ज़मीन घोटाला केस में शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है, "मुझे संजय राउत पर गर्व है।" शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने कहा, "एक डायलॉग है 'पुष्पा...झुकेगा नहीं'...संजय राउत सच्चे शिवसैनिक हैं और वह झुकेंगे नहीं। जो बोलते थे कि झुकेंगे नहीं...वे आज दूसरी तरफ हैं।"