Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक दिन में $147 बिलियन घट सकता है गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का मूल्यांकन

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 25 October, 2023
डॉव जोन्स मार्केट डेटा के अनुसार, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में 9% की गिरावट के बाद कंपनी का बाज़ार मूल्यांकन $147 बिलियन घट सकता है। यह अल्फाबेट की सर्वाधिक एकदिनी गिरावट हो सकती है। दरअसल, कंपनी द्वारा अपने क्लाउड बिज़नेस में मंदी की रिपोर्ट जारी करने के बाद यह गिरावट आई है।
read more at Reuters